जानिए Top 8 Two Wheelers June 2025 की पूरी लिस्ट – Hero Splendor, Honda Activa, TVS Jupiter और Classic 350 जैसे टॉप मॉडल्स ने कैसे किया परफॉर्म। बिक्री के आंकड़े और YoY ग्रोथ के साथ।
भारत का टू-व्हीलर मार्केट हर महीने नई हलचल से भरपूर रहता है और जून 2025 भी कुछ ऐसा ही रहा। इस महीने जहां कुछ मॉडल्स ने रिकॉर्डतोड़ सेल्स की, वहीं कुछ पुराने दिग्गजों को गिरावट का सामना करना पड़ा।
इस आर्टिकल में जानिए Top 8 Two Wheelers June 2025 की पूरी लिस्ट, और यह भी कि किन टू-व्हीलर्स ने जनता का दिल जीता और किनको थोड़ा रिवाइवल चाहिए।
1. Hero Splendor – हर दिल अज़ीज़ बाइक
- बिक्री: 3,31,057 यूनिट्स
- YoY ग्रोथ: +8.34%
हर महीने की तरह इस बार भी Hero Splendor ने सबसे ज़्यादा बिक्री के साथ टॉप पोजिशन हासिल की। बेहतरीन माइलेज, कम मेंटेनेंस और भरोसेमंद परफॉर्मेंस ने इसे देश की पसंदीदा बाइक बनाए रखा है।

2. Honda Activa – स्कूटर सेगमेंट का वेटरन, पर अब चुनौती बढ़ी
- बिक्री: 1,83,265 यूनिट्स
- YoY गिरावट: -21.47%
Honda Activa की पॉपुलैरिटी तो बरकरार है, लेकिन अब इसे TVS Jupiter और Suzuki Access जैसे मॉडल्स से टक्कर मिल रही है। लगातार गिरती बिक्री इसका संकेत दे रही है।
3. Honda Shine – भरोसेमंद और टिकाऊ परफॉर्मर
- बिक्री: 1,34,817 यूनिट्स
- YoY गिरावट: -3.42%
Honda Shine की पोजिशन थोड़ी नीचे गई है, लेकिन अब भी यह 125cc सेगमेंट की सबसे स्थिर और लोकप्रिय बाइक्स में से एक है।
4. TVS Jupiter – स्कूटर सेगमेंट में नई उड़ान
- बिक्री: 1,07,980 यूनिट्स
- YoY ग्रोथ: +49.76%
TVS Jupiter ने इस बार शानदार ग्रोथ दर्ज की है। बेहतर डिज़ाइन, माइलेज और कीमत के साथ यह Honda Activa के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है।

5. Hero HF Deluxe – किफायती और मजबूत विकल्प
- बिक्री: 1,00,878 यूनिट्स
- YoY ग्रोथ: +12.16%
HF Deluxe उन राइडर्स के लिए एक परफेक्ट बाइक है जो कम बजट में भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में इसकी ज़बरदस्त डिमांड है।
6. Suzuki Access – प्रीमियम स्कूटर की झलक
- बिक्री: 51,555 यूनिट्स
- YoY गिरावट: -1.22%
Suzuki Access की बिक्री थोड़ी गिरी है, लेकिन इसकी स्मूद राइड और प्रीमियम फीचर्स अब भी यूज़र्स को पसंद आ रहे हैं।
7. Bajaj Apache– युवाओं की पसंद, पर थोड़ा पिछड़ा
- बिक्री: 88,452 यूनिट्स
- YoY गिरावट: -20.39%
Bajaj Pulsar एक आइकॉनिक ब्रांड है, लेकिन नई बाइक्स और टेक्नोलॉजी वाली प्रतियोगिता ने इसकी बिक्री को प्रभावित किया है।

8. TVS Apache – स्पोर्ट्स बाइक लवर्स की फेवरेट
- बिक्री: 41,386 यूनिट्स
- YoY ग्रोथ: +11.37%
Apache Series उन यूज़र्स के लिए परफेक्ट है जो स्पीड और स्टाइल दोनों चाहते हैं। इसकी बिक्री में अच्छी ग्रोथ देखी गई है।
कुल आंकड़ों पर नज़र:
Top 8 Two Wheelers June 2025 की कुल बिक्री रही 11,01,911 यूनिट्स, जो पिछले साल जून की तुलना में हल्की 0.39% की गिरावट है।
लेकिन इसके बावजूद इंडियन टू-व्हीलर मार्केट अब भी मजबूत है। स्कूटर सेगमेंट खासतौर पर TVS Jupiter जैसे ब्रांड्स के ज़रिए ग्रोथ कर रहा है।