Honda Two Wheeler Sales May 2025 में 7.4% की गिरावट आई है। Activa, Dio, Shine 100 और Livo की बिक्री में भारी कमी, वहीं CB350 और Unicorn ने दिखाई दमदार ग्रोथ। जानिए पूरी रिपोर्ट।
देश की दोपहिया वाहन इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी Honda Motorcycle & Scooter India ने मई 2025 के घरेलू बिक्री आंकड़े जारी किए हैं। कुल 4,17,250 यूनिट्स की बिक्री के साथ कंपनी को साल दर साल (YoY) आधार पर 7.4% की गिरावट का सामना करना पड़ा है। पिछले साल मई में 4,50,589 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
Activa की बिक्री में गिरावट, Shine ने संभाला मोर्चा
सबसे ज़्यादा बिकने वाला मॉडल Honda Activa रहा, लेकिन इसकी बिक्री में 11.85% की गिरावट दर्ज की गई। मई 2025 में 1,90,713 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 2,16,352 यूनिट्स का था।

दूसरी ओर, Honda Shine 125 और SP125 ने शानदार परफॉर्मेंस दी। दोनों की कुल मिलाकर 1,48,288 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 16.85% की बढ़ोतरी है।
Unicorn और CB350 ने दिखाई ग्रोथ
- Honda Unicorn की बिक्री 15.67% बढ़कर 28,616 यूनिट्स पर पहुंच गई।
- CB350 ने भी चौंकाया और इसकी बिक्री 83.97% की ग्रोथ के साथ 2,410 यूनिट्स रही, जो पिछले साल सिर्फ 1,310 थी।
Dio, Shine 100 और Livo की हालत नाज़ुक
- Honda Dio की बिक्री 9.71% गिरकर 26,220 यूनिट्स रही।
- Shine 100 में 54.92% की भारी गिरावट आई – सिर्फ 9,983 यूनिट्स बिके।
- Livo की बिक्री आधे से भी ज्यादा गिरी – 3,829 यूनिट्स (50.89% गिरावट)।
- SP160 की बिक्री 66.86% गिरकर 3,294 यूनिट्स पर आ गई।
प्रीमियम सेगमेंट – मिलाजुला प्रदर्शन
- H’ness CB350 की बिक्री 34.91% घटी – 1,281 यूनिट्स
- Hornet 2.0 भी 49.18% गिरकर 1,273 यूनिट्स
- CB200X ने 14.45% की बढ़त दिखाई – 586 यूनिट्स
- नई Honda QC1 की बिक्री 676 यूनिट्स रही (पिछले साल शून्य)
- CBR 650 की 31 यूनिट्स और CB 300 की सिर्फ 25 यूनिट्स बिकीं (91.55% गिरावट)
EV और ड्रीम सीरीज – फेल साबित हुई
- Activa E, Dream, और GL1800 की बिक्री शून्य रही।
- जबकि पिछले साल Dream की 7,027 यूनिट्स और GL1800 की 8 यूनिट्स बिकी थीं।