Yamaha Sales June 2025 में कुल 44,417 यूनिट्स बिकीं, जिसमें Ray ZR और FZ जैसी बाइक्स में गिरावट रही जबकि Aerox 155 ने YoY ग्रोथ दिखाई।
भारत में Yamaha की दोपहिया गाड़ियों की जून 2025 की बिक्री रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी को इस महीने घरेलू बाजार में तगड़ा झटका लगा है। हालांकि नए लॉन्च हुए Aerox 155 ने कुछ राहत जरूर दी है।
Yamaha Sales June 2025
Yamaha ने जून 2025 में कुल 44,417 यूनिट्स दोपहिया वाहन बेचे, जो पिछले साल जून 2024 के 58,471 यूनिट्स के मुकाबले 24.04% की गिरावट है। वहीं मई 2025 में कंपनी ने 46,086 यूनिट्स बेचे थे, यानी MoM बेस पर 3.62% की गिरावट दर्ज की गई।
Yamaha की टॉप बिकने वाली गाड़ियाँ
Yamaha Ray ZR
- बिक्री: 14,274 यूनिट्स
- YoY गिरावट: 5.99%
- MoM ग्रोथ: 9.61%
- कंपनी की कुल बिक्री में हिस्सा: 32.14%

Yamaha FZ
- बिक्री: 10,767 यूनिट्स
- YoY गिरावट: 10.58%
- MoM गिरावट: 17.04%
Yamaha MT15
- बिक्री: 7,123 यूनिट्स
- YoY गिरावट: 38.68%
- MoM ग्रोथ: 1.27%
Yamaha Fascino 125
- बिक्री: 6,125 यूनिट्स
- YoY गिरावट: 33.81%
- MoM ग्रोथ: 16.64%
Yamaha R15
- बिक्री: 4,380 यूनिट्स
- YoY गिरावट: 50.09%
- MoM गिरावट: 26.96%
Yamaha Aerox 155
- बिक्री: 1,743 यूनिट्स
- YoY ग्रोथ: 9.42%
- एकमात्र मॉडल जिसने पॉजिटिव YoY ग्रोथ दिखाई।

Yamaha Q2 Sales (April–June 2025)
कंपनी ने Q2 (अप्रैल-जून 2025) में 1,37,329 यूनिट्स बेचे, जो कि पिछले साल के 1,91,791 यूनिट्स के मुकाबले 28.40% YTD गिरावट है।
मुख्य मॉडल्स की YTD बिक्री:
- RayZR: 41,480 यूनिट्स (15.40% ↓)
- FZ: 37,228 यूनिट्स (7.34% ↓)
- MT15: 21,182 यूनिट्स (46.49% ↓)
- Fascino: 17,054 यूनिट्स (37.78% ↓)
- R15: 15,285 यूनिट्स (49.65% ↓)
- Aerox 155: 4,987 यूनिट्स (3.46% ↓)
- R3/MT03: 113 यूनिट्स (85.25% ↑)